જાણો શું છે remote voting project..
*UPDATE:-* *Remote Voting Project: देश में कहीं भी वोट डाल सकेंगे लोग, चुनाव आयोग कर रहा है इस परियोजना पर काम* लोगों को एमपी-एमएलए के चुनाव में वोट डालने के लिए अब अपने गांव, क्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं होगी. चुनाव आयोग (Election Commission of India) एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिसके बाद लोग शहर में रहते हुए भी अपने पैतृक स्थानों के लिए वोट डाल पाएंगे. रिमोट वोटिंग पर देश में होगा मॉक ट्रायल मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने बताया कि चुनाव आयोग (Election Commission India) ने इस परियोजना को रिमोट वोटिंग (Remote Voting Project) का नाम दिया है. इसके लिए जल्द ही देश भर में मॉक ट्रायल की शुरुआत की जाएगी. रिमोट वोटिंग के प्रोजेक्ट पर रिसर्च शुरू हुई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मीडिया को संबोधित करते हुए सुनील अरोड़ा ने कहा कि IIT मद्रास और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर रिमोट वोटिंग के प्रोजेक्ट पर पहले ही रिसर्च शुरू हो गया है. वोटर को देश के किसी भी मतदान केंद्र पर वोट देने की योजना पर आयोग काम कर रहा है.