Posts

Showing posts from June, 2025

धर्म की राजधानी में प्रधानमंत्री को मिला ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान

Image
 * धर्म की राजधानी में प्रधानमंत्री को मिला ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान* *जैन संत विद्यानंद महाराज की शताब्दी पर वैश्विक नेतृत्व को मिला आध्यात्मिक आशीर्वाद* रिपोर्ट: रविंद्र आर्य | नई दिल्ली भारत की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 जून 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘धर्म चक्रवर्ती’ की गरिमामयी उपाधि से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें जैन संत आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर महाराज द्वारा आचार्य श्री 108 विद्यानंद महाराज की जन्म शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर प्रदान किया गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक या आध्यात्मिक समागम नहीं था, बल्कि यह भारत के सांस्कृतिक वैभव, वैचारिक विरासत और सामाजिक नैतिकता के गौरव का प्रतीक बन गया। *राष्ट्रीय जैन महासंघ के प्रतिनिधिगण एवं संघाध्यक्ष* भारत भर से आए गणमान्य जैन मुनिगण, साध्वीगण, तपस्वीगण और श्रद्धालु जनसमूह विभिन्न राज्यों के राजनेता, सांसद, जैन समाज के सामाजिक प्रतिनिधि, शिक्षाविद व बुद्धिजीवी *धर्म चक्रवर्ती का आशय और महत्व* ‘धर्म चक्रवर्ती’ वह होता है जो धर्म ...

गली-गली जल का सौदा: विजय नगर में जल माफ़िया और प्रशासन की चुप्पी"* Worldwidenews

Image
  *" गली-गली जल का सौदा: विजय नगर में जल माफ़िया और प्रशासन की चुप्पी"* *"सूखती धरती, बहता मुनाफ़ा: ग़ाज़ियाबाद में अवैध RO और डेरी जल संकट के दोषी"* रिपोर्ट: रविंद्र आर्य स्थान: ग़ाज़ियाबाद ग़ाज़ियाबाद का विजय नगर क्षेत्र पिछले पाँच वर्षों में जिस तीव्रता से शहरीकरण और अनियंत्रित जल दोहन का शिकार हुआ है, वह उत्तर प्रदेश के जल संकट की भयावह स्थिति की बानगी मात्र है। यह संकट केवल सूखते हुए हैंडपंप या गिरते बोरवेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब सामाजिक, पर्यावरणीय और प्रशासनिक विफलता का आईना बन चुका है। *गहराता जल संकट: नीचे जाती ज़मीन, सूखते सपने* विजय नगर और प्रताप विहार जैसे शहरी क्षेत्रों में भूजल स्तर पिछले 5 वर्षों में खतरनाक स्तर तक गिर चुका है। इसका प्रमुख कारण है – अबैध आर.ओ. प्लांट्स। अनुमान के अनुसार, ग़ाज़ियाबाद में लगभग 2500 से अधिक अवैध जल शोधन संयंत्र (RO plants) बिना किसी वैध NOC के संचालित हो रहे हैं। ये संयंत्र गली-गली में भूजल का बेहिसाब दोहन कर रहे हैं और इसे बड़े पैमाने पर मोहन नगर इंडस्ट्री एरिया में टैंकरों द्वारा बेचा जा रहा है। यह एक संगठित जल...