Posts

Showing posts from June 26, 2025

गली-गली जल का सौदा: विजय नगर में जल माफ़िया और प्रशासन की चुप्पी"* Worldwidenews

Image
  *" गली-गली जल का सौदा: विजय नगर में जल माफ़िया और प्रशासन की चुप्पी"* *"सूखती धरती, बहता मुनाफ़ा: ग़ाज़ियाबाद में अवैध RO और डेरी जल संकट के दोषी"* रिपोर्ट: रविंद्र आर्य स्थान: ग़ाज़ियाबाद ग़ाज़ियाबाद का विजय नगर क्षेत्र पिछले पाँच वर्षों में जिस तीव्रता से शहरीकरण और अनियंत्रित जल दोहन का शिकार हुआ है, वह उत्तर प्रदेश के जल संकट की भयावह स्थिति की बानगी मात्र है। यह संकट केवल सूखते हुए हैंडपंप या गिरते बोरवेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब सामाजिक, पर्यावरणीय और प्रशासनिक विफलता का आईना बन चुका है। *गहराता जल संकट: नीचे जाती ज़मीन, सूखते सपने* विजय नगर और प्रताप विहार जैसे शहरी क्षेत्रों में भूजल स्तर पिछले 5 वर्षों में खतरनाक स्तर तक गिर चुका है। इसका प्रमुख कारण है – अबैध आर.ओ. प्लांट्स। अनुमान के अनुसार, ग़ाज़ियाबाद में लगभग 2500 से अधिक अवैध जल शोधन संयंत्र (RO plants) बिना किसी वैध NOC के संचालित हो रहे हैं। ये संयंत्र गली-गली में भूजल का बेहिसाब दोहन कर रहे हैं और इसे बड़े पैमाने पर मोहन नगर इंडस्ट्री एरिया में टैंकरों द्वारा बेचा जा रहा है। यह एक संगठित जल...