Posts

Showing posts from May 14, 2025

Gujratnewsbvn भारत-थाईलैंड बौद्ध संवाद: संत रविदास, नैतिकता और वैश्विक शांति पर विमर्श* --- लाल सिंह आर्य

Image
 *भारत-थाईलैंड बौद्ध संवाद: संत रविदास, नैतिकता और वैश्विक शांति पर विमर्श* --- लाल सिंह आर्य  *वैश्विक शांति की ओर एक कदम: बौद्ध संवाद में भारत-थाईलैंड की साझा पहल और संत रविदास का सन्देश* लेखक: रविंद्र आर्य नई दिल्ली स्थित एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट में भारत और थाईलैंड के मध्य बौद्ध धर्म, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को लेकर गहन संवाद हुआ। इस भेंट का विशेष आकर्षण भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके विचारों ने इस संवाद को एक सामाजिक दिशा प्रदान की। इस बैठक का नेतृत्व राजदूत डॉ. परविंदर ने किया, जो विश्व शांति संस्थान (संयुक्त राष्ट्र संगठन से संबद्ध) के प्रतिनिधि हैं और पेज3न्यूज़ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। डॉ. परविंदर को उनके वैश्विक शांति प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। वे वट थाई कुशीनगर, वट थाई वाट फा राम अयुद्ध्या (भारत) और थाई सुरक्षा संघ जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के सलाहकार पद पर भी कार्यरत हैं। बैठक में थाईलैंड से पधारीं डॉ. मोनरूडी सोममार्ट की भागी...