पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' का क्षुब्ध संदेश:* News flash
News update *पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' का क्षुब्ध संदेश:* *"हिन्दू राष्ट्र नारों से नहीं, जागरूकता से बनेगा"* रिपोर्ट: रोहित केसरी नई दिल्ली। पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, *"27 निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ घोर अपराध है। मैं इस वीभत्स कृत्य की भरसक निंदा करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, परिजनों को धैर्य दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।"* डॉ. सिन्हा ने कहा कि मुर्शिदाबाद और अब कश्मीर की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि हिंदू समाज किस प्रकार अपने ही देश में असुरक्षित और सीमित होता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि आतंकवादी या तो पाकिस्तान से घुसे या फिर देश के भीतर ही छिपे हुए "स्लीपर सेल्स" के रूप में सक्रिय हैं, जो अत्यंत भयावह स्थिति है। उन्होंने तथाकथित 'हिंदू राष्ट्र' के नारों पर भी तीखा सवाल उठाते हु...