पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' का क्षुब्ध संदेश:* News flash


 News update *पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' का क्षुब्ध संदेश:*

 *"हिन्दू राष्ट्र नारों से नहीं, जागरूकता से बनेगा"*


रिपोर्ट: रोहित केसरी

नई दिल्ली।

पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. पवन सिन्हा 'गुरुजी' ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा,


 *"27 निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ घोर अपराध है। मैं इस वीभत्स कृत्य की भरसक निंदा करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, परिजनों को धैर्य दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।"*


डॉ. सिन्हा ने कहा कि मुर्शिदाबाद और अब कश्मीर की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि हिंदू समाज किस प्रकार अपने ही देश में असुरक्षित और सीमित होता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि आतंकवादी या तो पाकिस्तान से घुसे या फिर देश के भीतर ही छिपे हुए "स्लीपर सेल्स" के रूप में सक्रिय हैं, जो अत्यंत भयावह स्थिति है।


उन्होंने तथाकथित 'हिंदू राष्ट्र' के नारों पर भी तीखा सवाल उठाते हुए कहा,


*"नारों से हिंदू राष्ट्र नहीं बनता। अगर बनता तो अब तक बन चुका होता। वास्तविकता यह है कि हिंदू समाज आज भी कई मौकों पर सरकारी अनुमति के बिना अपने धार्मिक आयोजनों को नहीं कर सकता। जब तक तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त नहीं होगी और जागरूकता नहीं आएगी, तब तक हिंदू राष्ट्र एक सपना ही रहेगा।"*


डॉ. सिन्हा ने वर्तमान युवा पीढ़ी की उदासीनता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि


 *"आज का युवा केवल सोशल मीडिया पर नारों तक सीमित है। देशभक्ति का असली अर्थ है सक्रिय योगदान, न कि केवल वर्चुअल समर्थन।"*


उन्होंने जोर देकर कहा कि इस हमले की सिर्फ हिंदू समाज ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज द्वारा भी समान रूप से भर्त्सना होनी चाहिए।


*"अगर वे कहते हैं कि भारत उनका भी देश है, तो मारे गए लोग भी उनके भाई-बहन हैं।"*


यह कहते हुए डॉ. सिन्हा ने संपूर्ण राष्ट्र से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया।



Comments

Popular posts from this blog

bhavena kaltak gujratnewsbvn ૧૩/૦૯/૨૫

નિજાનંદ પરિવાર ભાવનગર gujratnewsbvn